फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   'Save Democracy, End Anarchy' march in Prayagraj on November 4

Mirzapur News: 4 नवंबर को प्रयागराज में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

Fri, 30 Oct 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
'Save Democracy, End Anarchy' march in Prayagraj on November 4
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबो​धित करते भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज, सोशल मीडिय
मिर्जापुर। बरौधा कचार स्थित पं. दीनदयालपुरम कॉलोनी के भाजपा जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत भाजपा की बैठक हुई। इसमें 4 नवंबर को प्रयागराज में होने वाली पदयात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि कांग्रेस, सपा और उनके सहयोगी दल देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। इस बात को समझना होगा और समाज को बताना होगा कि भाजपा ही असली लोकतंत्र की रक्षक है। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी ने कहा कि जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हों।कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर कुमार मौर्य, मनोज जायसवाल, बालेंदु मणि त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र सिंह पटेल, धनंजय पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed