{"_id":"625a87f7387fcc656938fe62","slug":"youth-arrested-for-assault-class-four-student-in-mirzapur-he-abominable-work-while-teaching-tuition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: कक्षा चार की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, ट्यूशन पढ़ाते समय किया था घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: कक्षा चार की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, ट्यूशन पढ़ाते समय किया था घिनौना काम
Sat, 16 Apr 2022 02:40 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:40 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले के एक गांव में कुछ दिन पहले कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाते समय 45 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया था। परिजनों ने थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : फाइल
विस्तार
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी में है। आरोपी युवक ने ट्यूशन पढ़ाते समय यह घिनौना काम किया था। बताया जा रहा है कि बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे डराया, धमकाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के बाद लोक लाज के भय से परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन कुछ दिन बाद जब बालिका की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन
बालिका के पिता ने लालगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री कक्षा चार में पढ़ती है। पांच अप्रैल को वह घर में अकेली थी। गांव का ही युवक जो घर पर उसे ट्यूशन पढ़ाता था, उसने उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया। बेटी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। लोक लाज के भय से परिजनों ने उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
Trending Videos
बाद में नाबालिग की हालत बिगड़ने पर गुरुवार सुबह परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। लालगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी आलोकी शंकर शुक्ला (45) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह भदोही का रहने वाला है। लालगंज कस्बे में रहकर कोचिंग पढ़ाता था।