{"_id":"61900593f8d1ce61b515a81b","slug":"youth-accused-of-raping-girl-arrested-mirzapur-news-vns6224294104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर । हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार सुबह नैड़ी पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद चालान किया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीया बालिका बीते 31 अक्तूबर को बगल के गांव स्थित जंगल में भेड़ चराने के लिए गई थी। जहां बालिका संग गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका ने घर आकर परिवारजन को आपबीती बताई। पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पहले पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भेड़ चोरी व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।
बालिका के पिता द्वारा उच्चाधिकारियों के यहां गुहार लगाए जाने के बाद पुलिस ने बालिका की जांच करवाई। फिर सात नवंबर को पाक्सो व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मोहित कोल को मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नैड़ी पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी मोहित कोल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस पर मेडिकल में देरी का आरोप
मिर्जापुर। राष्ट्रीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार पाल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर हलिया पुलिस पर दुष्कर्म मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया। बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के बाद सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ भेड़ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। उसका मेडिकल भी 36 घंटे बाद कराया। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।