{"_id":"5ff00ede8ebc3e3c4e0f9e28","slug":"younger-killed-elder-borther-stabbed-over-money-transactions-in-mirzapur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सौ रुपये के लिए छोटे ने बड़े भाई की चाकू मार कर हत्या की, ईंट-भट्ठे पर सौ रुपये के लिए शराब के नशे में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सौ रुपये के लिए छोटे ने बड़े भाई की चाकू मार कर हत्या की, ईंट-भट्ठे पर सौ रुपये के लिए शराब के नशे में विवाद
Sat, 02 Jan 2021 09:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 02 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के दियांव गांव में शुक्रवार रात ईंट-भट्ठे पर सौ रुपये के लिए शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शनिवार दोपहर निगतपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी करिया उर्फ भाईलाल बनवासी (35) अपनी मां, पत्नी और छोटे भाई बबलू के साथ कछवां थाना क्षेत्र के दियांव गांव स्थित भट्ठे पर ईंट पथाई करता था। उनको साप्ताहिक मजदूरी मिलती थी। शुक्रवार को चार लोगों के कार्य के सात हजार रुपये मिले थे।
विज्ञापन
रुपये मिलने पर ईंट पथाई के हिसाब से बंटवारा कर लिया गया। इसमें छोटे भाई को सौ रुपये कम मिले थे। इसको लेकर दोनों भाइयों में शाम को विवाद हो गया। उस समय तो लोगों ने बीच-बचाव कर दिया, लेकिन आरोप है कि रात 10 बजे शराब के नशे मे बबलू ने झोपड़ी में सो रहे करिया की जांघ और सीने पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद भाग निकला।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल करिया की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करिया की पत्नी नगीना ने तहरीर देकर देवर को आरोपी बनाया है। पुलिस ने बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार दोपहर कछवां थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने उसे निगतपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।