{"_id":"66c5d282e9febe33390ed2ce","slug":"young-man-swept-away-in-water-during-picnic-at-bhaladaria-dari-in-mirzapur-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में हादसा: वाराणसी से पिकनिक मनाने भलदरिया दरी गए थे छह दोस्त, पैर फिसलने से एक युवक बहा; तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में हादसा: वाराणसी से पिकनिक मनाने भलदरिया दरी गए थे छह दोस्त, पैर फिसलने से एक युवक बहा; तलाश जारी
Wed, 21 Aug 2024 05:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:12 PM IST
सार
वाराणसी से पिकनिक मनाने मिर्जापुर गए छह युवकों में से एक भलदरिया दरी में बह गया। मौके पर पहुंची ई- रेस्क्यू टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
भलदरिया दरी के पास बह गया युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के बैजू बाबा आश्रम भलदरिया दरी के पास बुधवार की दोपहर पानी के बहाव में वाराणसी के छह सैलानी बहने लगे। इसमें पांच को बचा लिया गया है। एक युवक बह गया। उसकी तलाश के लिए टीमें लगी है।
विज्ञापन
बनारस से छह युवक आनंद गुप्ता, बिज्जू जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अमित पटेल, वीरेंद्र सिंह, राजिंद्र वर्मा पर्यटन स्थल भलदरिया बैजू बाबा आश्रम के पास पिकनिक मनाने आए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से आनंद गुप्ता निवासी शरीकपुर सोनारपुरा भेलूपुर वाराणसी बह गया। जबकि पांच लोगों को मौके से बचा लिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना देकर ई- रेस्क्यू टीम बुलाई गई। लापता युवक की गोताखोर तलाश कर रहे हैं। हादसा अचानक जलप्रपात में पानी बढ़ने से हुआ है। घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन