फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   young man killed in road accident after collision with tractor in mirzapur

Mirzapur Accident: बाइक से ससुराल जा रहा था युवक, ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ घायल; इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 23 Dec 2025 02:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Dec 2025 02:26 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बाइक से वह ससुराल जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर- ट्राली ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
young man killed in road accident after collision with tractor in mirzapur
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर रामपुर संपर्क मार्ग पर सोमवार को गोविंदपुर तिराहे के पास रात नौ बजे सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर किया गया। जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के नदेसर, नियमाताबाद निवासी बाइक सवार गोलू (19) पुत्र धर्मू सोमवार की शाम घर से बाइक पर सवार होकर अदलहाट थाना क्षेत्र के धोबही गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान गोविंदपुर गांव के पास ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


युवक को गंभीर हालत में सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर -ट्राली को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed