फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   young man fell from the bonnet of tractor and was run over resulting in his death in mirzapur

UP Road Accident: बोनट से गिरते ही युवक पर चढ़ गया ट्रैक्टर, मौत, टायर में लगे खून को धोकर चालक फरार; मातम

Sat, 27 Dec 2025 04:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 04:54 PM IST
सार

UP Road Accident: चंदौली में दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर बलुआ थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
young man fell from the bonnet of tractor and was run over resulting in his death in mirzapur
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़ और पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Chandauli News: बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में बीती रात ट्रैक्टर से कुचलकर 25 वर्षीय युवक आनंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कैथी गांव सभा के भगवानपुर निवासी आनंद यादव किसान थे। उनके पिता राजेश यादव सऊदी अरब में मिठाई की दुकान पर कारीगर के रूप में काम करते हैं। शुक्रवार की शाम पड़ोसी गांव पहाड़पुर निवासी सुड्डू यादव के यहां काम लगा था। मजदूरों को छोड़ने के लिए आनंद यादव को बुलाया गया और दोनों ट्रैक्टर से विजयी का पूरा गए।
विज्ञापन


मजदूरों को छोड़कर लौटते समय मोलनापुर में सत्ती माता के पास ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे आनंद यादव नीचे गिर पड़े। इसी दौरान चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर से कुचलकर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया और घर पर ट्रैक्टर खड़ा कर टायर में लगे खून को धो देने की बात भी सामने आई है। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। देर रात मौत की खबर मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया।

मृतक के पीछे एक ढाई वर्ष की पुत्री आकृति और एक वर्ष का पुत्र कृष्णा है। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही पिता राजेश यादव, मां सरोज देवी, पत्नी संगीता देवी और छोटे भाई घनश्याम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed