फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   young man dies of snakebite

सर्पदंश से युवक की मौत

Mon, 30 Aug 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
young man dies of snakebite
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी युवक को सोते समय रविवार की भोर में जहरीले सांप ने डंस लिया। जानकारी होने पर परिवार के सदस्य युवक को अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक कराने लगें। झाड़फूंक से फायदा न होने पर देर शाम उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले आए, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृत युवक शंभू (32) पुत्र कल्लू चौखड़ा गांव का निवासी था। परिवार के सदस्यों के अनुसार शनिवार की रात खाना खाकर युवक सोने चला गया। इस दौरान रविवार की भोर में उसकी चारपाई पर चढ़कर जहरीले सांप ने उसे डस लिया। युवक ने सांप को देखा और उसने परिवार के सदस्यों को बताया। इस दौरान परिवारीजन युवक को उपचार के लिए अस्पताल न ले जाकर झाड़फूंक कराने के लिए रैपुरिया चुनार ले गए। स्थिति और बिगड़ने पर शाम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed