फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man dies of electrocution while setting up a tent at a wedding

Mirzapur News: शादी में टेंट लगाते समय करंट से युवक की मौत

Sat, 06 May 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Young man dies of electrocution while setting up a tent at a wedding
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा खुर्द गांव में शुक्रवार को दोपहर में शादी समारोह में टेंट लगाते समय लोहे का पोल हाईटेंशन तार से छू गया। इससे युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन उसे मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव निवासी मोहम्मद आजाद टेंट का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार की दोपहर उनका पुत्र ईद बख्स (20) टेंट लेकर बरकछा खुर्द गांव गया था। बरकछा खुर्द गांव में खिलाड़ी पाल के पुत्री की शुक्रवार को शादी है, जहां ईद बख्स टेंट लगा रहा था। टेंट लगाते समय लोहे का खंभा ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे पोल से अलग कर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी तीन बहने हैं। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि शादी में टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed