फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Power was out for thirteen and a half hours at PU due to a cable blast

Mirzapur News: केबल ब्लास्ट होने से पूविवि में साढ़े तेरह घंटे गुल रही बिजली

Fri, 21 Aug 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Power was out for thirteen and a half hours at PU due to a cable blast
पूविवि बिजली की खबर में -फाल्ट को दुरुस्त करते बिजली कर्मी। सोशल मीडिया
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को साढ़े 13 घंटे बिजली नहीं रही। जॉइंट बॉक्स के पास केबल ब्लास्ट होने से सुबह 4:55 बजे से शाम 6:30 बजे तक आवासीय परिसर, प्रशासनिक भवन और सभी विभागों में अंधेरा रहा। बिजली नहीं होने से पानी के लिए बच्चे और कर्मचारी भटकते रहे। पढ़ाई और विभागीय कामकाज भी प्रभावित हुआ। प्रशासनिक भवन में जरूरी काम जनरेटर के सहारे किए गए। देवकली उपकेंद्र से विश्वविद्यालय परिसर की बिजली आपूर्ति होती है। जौनपुर-शाहगंज मार्ग से अंडरग्राउंड केबल से विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित उपकेंद्र तक बिजली आपूर्ति होती है। उपकेंद्र में केबल जिस जॉइंट बॉक्स से जुड़ती है, उसके पास ही सुबह अचानक केबल ब्लास्ट हो गया। इसके बाद प्रशासनिक भवन, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) शोध संस्थान, प्रबंध अध्ययन संस्थान, फार्मेसी संस्थान, इंजीनियरिंग संस्थान सहित अन्य संस्थान की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर सहित अन्य उपकरण बंद होने से पत्राचार, ऑनलाइन कार्य और अभिलेख तैयार नहीं हो सके। प्रयोगशालाओं और कक्षाओं के संचालन में भी परेशानी हुई। शाम 6:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed