फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   young man died in road accident after truck and bike collide in Mirzapur

मिर्जापुर में हादसा: बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत; दो घायल

Mon, 18 Dec 2023 12:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Dec 2023 12:18 PM IST
सार

हादसा चुनार थाना क्षेत्र के परसोधा गांव में हुई। रात में तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर एक ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
young man died in road accident after truck and bike collide in Mirzapur
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के परसोधा गांव में रविवार की रात में सड़क हादसा हो गया। यहां अंकुर ढाबा के पास हाइवे पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह हुआ हादसा
बाइक सवार लाल व्रत (27) पुत्र मुलाई, राजकुमार राजभर (26) पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम ओड़ी थाना जमालपुर व देशमुख (28)  पुत्र महेंद्र निवासी गौरी गुलौरी थाना जमालपुर एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान चुनार के परसोधा के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार लाल व्रत, राजकुमार राजभर व देशमुख घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ चुनार भेजवाया। जहां इलाज के दौरान देशमुख  की मौत हो गई। लाल व्रत व राजकुमार की स्थिति सामान्य है। थाना चुनार पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed