फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   young man deid road accindent in mirzapur two injured

Mirzapur News: 'बेटे का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता हूं...' सड़क हादसे के बाद पिता ने लगाई गुहार; दो घायल

Wed, 17 Apr 2024 12:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:20 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर के भारतगंज पहाड़ी से लौटते समय दर्दनाक हादसा हुआ। घायल युवक की मौत प्रयागराज जाते समय हुई। वहीं अन्य दोनों घायलों को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
young man deid road accindent in mirzapur two injured
परिवार में कोहराम - फोटो : istock

विस्तार

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा गांव के पास बुधवार की सुबह कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर नई बस्ती गांव निवासी मुहम्मद शोहेल (22) पुत्र राजू अपने साथी शहबाज (18) पुत्र ताजुद्दीन और आरिफ उर्फ शैफू (17) पुत्र जहीर के साथ बाइक से प्रयागराज जनपद के भारतगंज पहाड़ी मस्तान शाह बाबा उर्स मेला देखने गया था।
विज्ञापन


वहां से बुधवार की सुबह घर लौटते समय सुबह दो बजे मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर बिहसड़ा गांव के पास पीछे से आ रही किसी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गये। मेला से लौटे अन्य साथी घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई लेकर गये। जहां डा. मनोज वर्मा ने गम्भीर रुप से घायल मुहम्मद शोहेल को ट्रामा सेंटर वाराणसी और दो का ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शोहेल को लेकर प्रयागराज जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पिता राजू, माता फिरदौस, बहन सना बानो का रो-रो कर हाल बेहाल है। पिता राजू ने कहा कि वह पुत्र का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। मृतक चार भाईयों में दूसरे नम्बर पर था। विजयपुर बाजार में सैलून की दुकान चलाता था। थानाध्यक्ष जिगना निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि घटना की कोई सूचना अभी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed