फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man climbs the flag of Vindhyavasini temple

Mirzapur News: विंध्यवासिनी मंदिर की पताका पर चढ़ा युवक

Mon, 17 Feb 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Young man climbs the flag of Vindhyavasini temple
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर की पताका पर शनिवार की रात एक युवक चढ़ गया। वह 60 फीट ऊंची पताका (ध्वज) के शीर्ष पर पहुंचकर उसकी सफाई करने लगा। यह देख आसपास मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। तीर्थ पुरोहितों के काफी समझाने-बुझाने के बाद वह नीचे उतरा और भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा था।
विज्ञापन

रविवार को एक वीडियो तेजी के वायरल होने लगा, जिसमें एक युवक मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगी पताका पर चढ़ा है और कपड़े से उसकी सफाई करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद युवक पताका पर चढ़ गया था। यह देखकर तीर्थ पुरोहित सन्न रह गए। उन्होंने काफी देर तक युवक को समझाया-बुझाया, जब वह नीचे उतरा और भाग गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होने के बावजूद यह घटना कैसे हुई। इससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट ---
स्वर्ण जणित है पताका
- पताका के ऊपरी भाग में सोना लगा है। ऐसे में पताका पर किसी का चढ़ना और फिर वहां से भाग जाना सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। यह हाल तब है जब परिसर ही नहीं पूरे इलाके में हाई रेजूल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed