{"_id":"66e4ba992bdda501ad08b9d7","slug":"young-man-beaten-and-dragged-on-the-middle-of-the-road-video-goes-viral-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-122117-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर घसीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर घसीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के संकटमोचन मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात विवाद में कुछ लोग एक युवक की बीच सड़क पर पिटाई करने के बाद उसे घसीटते ले गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुुलिस ने पिटाई करने वाले पर मुकदमा दर्ज कर चालान किया है।
सोशल मीडिया पर संकट मोचन मार्ग पर सड़क के बीच एक युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में छानबीन कर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा। संकटमोचन के पास पुलिस की पिकेट रहती है। इसके बाद भी लोग सरेराह युवक की पिटाई करते रहे थे। मामले में वासलीगंज चौकी प्रभारी अजय ओझा ने पिटाई करने वाले दो युवको को पकड़ा।
शहर कोतवाल बाल मुकुंद ने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाजार निवासी अर्जुन यादव अपने साथी सूरज को वासलीगंज छोड़ने आया था। इस दौरान रास्ते में उसके विपक्षी मिल गये। अर्जुन को गाली देने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। पिटाई करने वाले प्रदुम्म और अनिल यादव को पकड़कर मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया।