फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man beaten after touching scooter at petrol pump, case against four

Mirzapur News: पेट्रोल पंप पर स्कूटी टच होने पर युवक को पीटा, चार पर केस

Sat, 01 Mar 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten after touching scooter at petrol pump, case against four
रामबाग पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की दोपहर पेट्रोल लेने के दौरान स्कूटी टच होने पर मनबढ़ों ने एक युवक को पीट दिया। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल युवक पिटाई करने वाले एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर चाैकी ले गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गोंसाई तालाब निवासी मो. कैफ (25) अपने छोटे भाई मो. मोकिम को संकटमोचन स्थित स्कूल लेने गया था। भाई को लेकर घर जाते समय रास्ते में रामबाग पेट्रोल पंप पर स्कूटी रोककर पेट्रोल ले रहा था। एक और स्कूटी सवार दो लोग पेट्रोल ले रहे थे। स्कूटी टच हो जाने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। स्कूटी सवार दोनों युवकों ने मो. कैफ की पिटाई कर दी। पेट्रोल पंप कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि मो. कैफ की तहरीर पर आरोपी महताब अली, समीर खां, सुहैल, मो. चांद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed