फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   You are immersed in the party worker

जश्न में डूबे आप के कार्यकर्ता

Tue, 10 Feb 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 10 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
You are immersed in the party worker
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को जैसे ही घोषित हुए, आप कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने दिल्ली की जीत को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की जीत बताई।
विज्ञापन


इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और झाडू़ लगाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। बाद में कार्यकर्ताओं ने नारघाट स्थित शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


प्रांतीय प्रवक्ता पूर्वी जोन डा. रमाशंकर शुक्ला ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने केजरीवाल के नारों को हकीकत में बदल दिया। उन्होंने नारा दिया कि दिल्ली हमारी है, अब यूपी की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सचिव आयुष सिंह ने बीते आठ माह में केंद्र सरकार ने महज बयानबाजी की है और शुद्ध रूप से पूंजीपतियों के लिए काम किया है।

आप कार्यकर्ताओं ने महुवरिया, गिरधर का चौराहा, गुड़हट्टी चौराहा, बसनही बाजार, त्रिमोहानी होते हुए जुलूस निकाला जो नारघाट स्थित शहीद उद्यान पहुंचकर संपन्न हुआ।


इस मौके पर मोतीलाल शास्त्री, राम बाबू, दिनकर मिश्र, शिवम श्रीवास्तव, राहुल सरोज, प्रदीप यादव, गति उपाध्याय, छबीले यादव, संतोष यादव, अखिलेश गुप्ता, संदीप तिवारी, विक्रम तिवारी, अमरेश सोनकर, संदीप विश्वकर्मा, शाहनवाज, विक्रम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed