फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Yogini Ekadashi RSS chief mohan bhagwat visited Maa Vindhyavasini and took blessings of Devraha Baba Ashram

RSS: योगिनी एकादशी पर आरआरएस प्रमुख ने किया विंध्यवासिनी का दर्शन, देवरहा बाबा आश्रम भी पहुंचे; लिया आशीर्वाद

Tue, 02 Jul 2024 06:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 06:44 PM IST
सार

Mirzapur News: आएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले वे गाजीपुर में वीर अब्दुल हमीद की श्रद्धांजलि सभा में गए थे। यह पुस्तक विमोचन के बाद वे मिर्जापुर पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन के पहले उन्होंने संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।

विज्ञापन
Yogini Ekadashi RSS chief mohan bhagwat visited Maa Vindhyavasini and took blessings of Devraha Baba Ashram
मंदिर में पूजन के दौरान आएसएस प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरआरएस के सरसंघ चालक प्रमुख मोहन भागवत भागदेवर, महुआरीकला विंध्याचल स्थित ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा आश्रम में अपने प्रवास के दुसरे दिन मंगलवार को श्री योगिनी एकादशी पर मंगलवार को व्रत रहे। सुबह स्नान-ध्यान के पश्चात उन्होने कथा भी सुना।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस अवसर पर फलाहार का छप्पन भोग व तुलसी अर्चन भी किया गया। ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा आश्रम में पूजन अर्चन के पश्चात सरसंघ चालक प्रमुख विंध्याचल पहुंचकर राजश्री आरती के बाद दोपहर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दर्शन-पूजन कर बाहर निकलने पर नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा ने आरआरएस सरसंघ चालक प्रमुख मोहन भावगत को माता की चुनरी भेंटकर स्वागत किया। सरसंघ चालक कुछ देर माता दरबार में रुकने के पश्चात अपने गंतव्य दिशा की ओर निकल गए।



इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट लालबहादुर सिंह व अन्य मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed