{"_id":"71df1bcd2527a3e968358b244d156300","slug":"yadav-singh-cbi-probe-vajpayee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव सिंह की सीबीआई जांच हो : वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव सिंह की सीबीआई जांच हो : वाजपेयी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 14 Dec 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दो टूक शब्दों में कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में जरा भी नैतिकता है तो वे तुरंत यादव सिंह की सीबीआई से जांच कराएं और उनकी डायरी में जिन नेताओं और अफसरों के नाम हों उन्हें न केवल उजागर करें बल्कि भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति भी करें।
वाजपेयी यहां भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यादव सिंह ने प्रदेश के विकास का पैसा लूटा है।
यह पैसा उन्होंने नेताओं और अफसरों की शह पर लूटा है। सीएम यदि राजनीतिक रूप से ईमानदार हैं तो पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराएं ताकि भ्रष्टाचार का सच सामने आ सके।
कहा कि यादव सिंह प्रकरण में न तो सपा ने अब तक कुछ बोला और न ही बसपा ने। कांग्रेस के नेता भी खामोश हैं। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे यादव सिंह की डायरी के नामों का खुलासा करें और भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करें।
विज्ञापन
कहा कि यादव सिंह की सीबीआई जांच के लिए भाजपा दबाव बनाएगी। खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में वाजपेयी ने कहा कि खनन मंत्री ही नहीं पूरी सपा सरकार का खनन माफियाओं को संरक्षण प्राप्त है।
गायत्री प्रजापति पर अवैध कमाई का आरोप पुराना है। लोकायुक्त के यहां शिकायत दर्ज है। 1700 पेज के शिकायती पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर पूरे मामले की लोकायुक्त से जांच कराई जानी चाहिए।