{"_id":"57a787964f1c1bbb532b89d0","slug":"wrestlers-in-the-arena-showed-stamina","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ों में पहलवानों ने दिखाया दमखम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़ों में पहलवानों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
अखाड़े में पहलवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपंचमी पर जिले में जगह-जगह कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर मेले भी लगे। नगर के बदलीघाट स्थित प्राचीन अखाड़े में दंगल का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार अखाड़े के स्थानीय पहलवानों ने जोर-आजमाईश की। कुश्ती-दंगल के दौरान बाल पहलवानों ने भी अपने दमखम दिखाए। मदिर का फूलाें से किया गया श्रृंगार का दर्शन करने के लिए दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।
सभासद दुर्गा प्रसाद यादव, महेश वर्मा मौजूद रहे। किशुन प्रसाद की गली स्थित राय साहब बाबू किशुन प्रसाद के अखाड़े में कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्थापक अमित अग्रवाल व आशुतोष अग्रवाल ने किया। छानबे ब्लाक के सुमतिया गांव स्थित हनुमान मंदिर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जय बजरंग बली कुश्ती दंगल समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 25 जोड़ी कुश्तियां हुई।
नीरज को सचिन, बजरंगी ने मोहित को चित किया। लंबी कूद में इलाहाबाद के चंद्रशेखर प्रथम, नरोईया के अनूप कुमार द्वितीय तथा इलाहाबाद के सोनू भारती ने तृतीय रहे। निर्णायक की भूमिका में शत्रुघन सिंह, उधो सिंह तथा राम अकबाल यादव ने निभाई। संचालन गणेश गिरी ने किया। नदिनी में नाल उठाने में दिनेश कुमार प्रथम तथा लंबी कूद में देवेंद्र प्रथम स्थान प्राप्त किए। अध्यक्षता नागा मिश्र ने व संचालन लल्ले ने किया।
विज्ञापन
हनुमानपुर व लठियापुर में भी कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। लालगंज के हनुमान मंदिर में हुई कुश्ती में खजुरी के शिवा ने रामपुर के आदर्श को घोड़ पछाड़ दांव से चित्त किया। लालगंज के दीपू और लालापुर के कृष्णमुरारी के बीच कुश्ती में दीपू विजेता रहे। लालगंज के सुहेल और खजुरी के शौकत ने तो अपने हुनर से हवाई दांव के प्रयोग से कुश्ती में रोमांच पैदा किया।