{"_id":"68e2ca595b859b46d508333a","slug":"wrestlers-got-their-measurements-done-in-the-wrestling-competition-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-141359-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने कराई नाप-तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने कराई नाप-तौल
विज्ञापन
कछवां स्थित सत्यनरायन खेल विकास संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग
मिर्जापुर। कछवां स्थित श्रीसत्य नारायण खेल विकास संस्थान में तीन दिवसीय मंगला राय स्मारक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ।
कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व पुलिस महानिदेशक रामनारायण सिंह ने 60 किलो भार वर्ग के पुरुष कुश्ती के खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर किया। कई पहलवानों के बीच रिहर्सल कुश्ती हुई। सोमवार से प्रतियोगिता की कुश्ती शुरु होगी। रविवार को पहलवानों ने नाप-तौल कराया।
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 175 महिला व पुरुष पहलवान शामिल हुए। पहले दिन रविवार को आने वाले पहलवानों का नाप, तौल किया गया। पूर्व पुलिस महानिदेशक ने बताया कि राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, रेलवे, औद्योगिक सुरक्षा बल, सीआरपीएफ, उत्तर प्रदेश पुलिस व राष्ट्रीय खेल संस्थानों और उत्तर प्रदेश के खेल छात्रावासों से पहलवान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मंगला राय स्मारक कुश्ती प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले महिला व पुरुष पहलवान शामिल होते हैं।
मंगला राय कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन में भारत केसरी के साथ-साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करने वाले पहलवानों की कुश्ती देखने को मिलती है। इस दौरान पूर्व कुश्ती कोच लल्लू सिंह पटेल, प्रमोद सिंह, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।