फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worship of Vighnavinayak in the pandals

Mirzapur News: पंडालों में विराजे विघ्नविनायक की पूजा अर्चना

Sun, 24 Sep 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Worship of Vighnavinayak in the pandals
गणेश महोत्सव पर शनिवार को विघ्न विनायक भगवान गणेश का पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गणेशगंज स्थित धोबियानी गली में शनिवार को श्री बाल गणेश सेवा समिति की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष रितेश साहू, राजेश साहू, संदीप सोनी, रवि साहू, रोहित, मनोज व गोपाल सोनी आदि रहे। सीखड : खैरा बाजार में स्थित गणेश पूजनोत्सव समिति की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा का शनिवार को विसर्जन किया गया। गाजे बाजे के साथ गांव की परिक्रमा करने के बाद बगहा स्थित तालाब में प्रतिमा विसर्जित हुई। इस दौरान राकेश पांडेय, जियूत केसरी, स्वामी यादव, मनीष केसरी, धर्मेंद्र राजभर, उमाशंकर, लक्ष्मण केसरी, सम्मिलित रहे। शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में जागरण कई कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों के मन को मोह लिया।
विज्ञापन

शेरवां : विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला चुनार प्रखण्ड जमालपुर के नेतृत्व में शनिवार को खडेहरा गांव में गणेश पूजनोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री नितिन, प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख सत्यप्रकाश व विभाग मंत्री डॉ. जयदीप रहे। अध्यक्षता इंद्रेश सिंह व संचालनअभय ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष धीरज, गोपाल बजरंगी, अभिजीत, अभिषेक, अंकित हैहयवंशी, अंजली, निहाल, चंद्रमोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed