फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Workshop will be constructed in PPOT with 2.27 crores

Mirzapur News: पीपीओटी में 2.27 करोड़ से बनेगा वर्कशॉप

Mon, 30 Jun 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Workshop will be constructed in PPOT with 2.27 crores
मिर्जापुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेशन ट्रेड (पीपीओटी) के विद्यार्थियों को शीघ्र ही अपना वर्कशॉप मिलेगा। वर्कशॉप के निर्माण पर 2.27 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

परिसर में ही 300 वर्ग मीटर में कार्यशाला का निर्माण कराया जा रहा है। इस समय इस ट्रेड में 20 विद्यार्थी हैं। यह ट्रेड नेशनल सेंटर फार वोकेशनल एंड टेक्निकल एजुकेशन (एनसीवीटी) के तहत संचालित हो रहा है। वर्कशाप न होने के कारण ट्रेड के विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान नहीं मिल पा रहा था। इसके लिए काफी दिन से प्रयास किया जा रहा था। निर्माण की स्वीकृति के बाद कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल वर्कशॉप का निर्माण करा रहा है। इसी के साथ ही स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट हिंदी और अंग्रेजी का भी वर्कशॉप का निर्माण कराया जा रहा है। इन वर्कशॉपों के बन जाने से इन ट्रेडों के विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ ही प्रायोगिक ज्ञान भी हो सकेगा। संस्थान के प्रधानाचार्य मयंकमणि शुक्ला ने बताया कि वर्कशॉप की काफी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इनके बन जाने से विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। कहा कि वर्कशॉप का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इनसेट
आवासों का भी हो रहा निर्माण
इन वर्कशॉपों के साथ ही संस्थान परिसर में दो तरह के आवासों का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसमें टाइप-2 का एक और टाइप-3 का दो आवास बनवाए जा रहे हैं। यह आवास भी यूपीपीसीएल द्वारा उसी बजट में बनवाया जा रहा है। इन आवासों के बनने से शिक्षकों को भी रहने में काफी राहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed