{"_id":"6ab2d7df87984f8078078cdf","slug":"workers-should-gear-up-with-the-goal-of-winning-every-booth-dilip-patel-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-161708-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बूथ जीतने के लक्ष्य के साथ जुटें कार्यकर्ता : दिलीप पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बूथ जीतने के लक्ष्य के साथ जुटें कार्यकर्ता : दिलीप पटेल
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री का स्वागत और अभिनंदन करते जमालपुर मंडल के कार्यकर्ता।-सोशल मीडिया।
प्रदेश महामंत्री का जमालपुर में हुआ स्वागत, बोले- भाजपा ने विकास की नई राह खोली
जमालपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल के पहली बार जमालपुर पहुंचने पर मंगलवार शाम सेमरा स्थित लॉन में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। समारोह में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हर बूथ जीतने के लक्ष्य के साथ अभी से जुटना होगा।
भाजपा ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने के साथ किसानों और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया है। आयुष्मान कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं।
पटेल ने कहा कि वह चुनार क्षेत्र की धरती पर पले-बढ़े हैं। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के सानिध्य से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य का भी उन्होंने आभार जताया। जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह बंटू, ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, धीरज सिंह राजपूत, मनीष पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे। अध्यक्षता मंजू सिंह और संचालन जोशी पटेल ने किया।