फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker's hand amputated after being hit by machine

Mirzapur News: मशीन की चपेट में आने से श्रमिक का कटा हाथ

Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Worker's hand amputated after being hit by machine
हलिया। क्षेत्र के गलरिया गांव में बुधवार को देर शाम पुआल काटते समय श्रमिक का हाथ मशीन की चपेट में आने से कटकर अलग हो गया। परिजन श्रमिक को उपचार के लिए रतेह चौराहा स्थित निजी क्लीनिक पर ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन

गलरिया गांव निवासी 22 वर्षीय श्रमिक मलेटरी कोल गांव के एक व्यक्ति के ट्रैक्टर में लगी मशीन से पुआल काटने का काम करते हैं। बुधवार की शाम गांव में ही किसान का पुआल काटने के दौरान उनका दाहिना हाथ मशीन की चपेट में आ गया। इससे उनका हाथ कटकर अलग हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर मालिक घायल श्रमिक को रतेह चौराहा स्थित निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए प्रयागराज लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed