फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker killed in road accident, jammed

सड़क हादसे में मजदूर की मौत, लगाया जाम

Fri, 23 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Worker killed in road accident, jammed
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के अटल चौक पर बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर अमरावती के पास पहुंचे परिजनों ने जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के नचनिया वीर गांव निवासी लल्लू सोनकर (50) धागा कंपनी में काम करता था। वह बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर से धागा कंपनी में काम करने के लिए जा रहा था। अटल चौक से करीब 20 मीटर आगे पहुंचा था कि किसी वाहन ने लल्लू को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोग उसे जब तक अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त कर प्रयास किया। इसके बाद जानकारी होने पर परिजन पहुंचे। परिजनों ने कपड़े आदि को देखकर शिनाख्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद साढ़े तीन बजे परिजन शव लेकर घर जाते समय अमरावती के पास मुकदमा दर्ज करने और मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंचे। बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है। मुआवजा भी दिलाया जाएगा। अफसरों के समझाने पर 35 मिनट बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed