{"_id":"67a25f2a99d2fca44a0b0cf4","slug":"worker-falls-during-shuttering-of-house-dies-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-129267-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मकान की शटरिंग के दौरान श्रमिक गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मकान की शटरिंग के दौरान श्रमिक गिरा, मौत
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे के जोगिया बारी मोहल्ले में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की शटरिंग के दौरान गिरने से एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के सेदूराह राजपुर गांव निवासी जंगली उर्फ केसरी (35) हलिया के जोगिया बारी मोहल्ले में इसराइल खान के दूसरे मंजिल के पक्के मकान की शटरिंग कर रहा था। इसी दौरान मंगलवार को सुबह असंतुलित होकर दूसरी मंजिल से गिर कर घायल हो गए। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
परिजन उसे ट्राॅमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। केसरी की पत्नी सविता का रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी। मृतक की पांच बेटियां हैं और सभी अविवाहित हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन मकान की शटरिंग के दौरान गिरने से मजदूर की मौत हाे गई है।