{"_id":"62361cf11a3e110979562b64","slug":"worker-dies-due-to-sudden-fall-outside-the-house-mirzapur-news-vns643907916","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर अचानक गिरने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर अचानक गिरने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव में शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे अधेड़ श्रमिक घर के बाहर अचानक गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए रतेह चौराहा स्थित निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। जहां चिकित्सक ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। श्रमिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बंजारी कला गांव निवासी श्रमिक रामसनेही कोल (55) अपने घर के बाहर कूप के समीप नाली के पास खड़ा था कि अचानक गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में रतेह चौराहा स्थित निजी क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ कर जानकारी ली। मृतक के बेटे शिव भोला की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत श्रमिक मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। मृतक के आठ पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। जिसमें चार पुत्र और एक पुत्री अविवाहित है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घर के बाहर अचानक गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। परिजन पड़ोसी से मारपीट का आरोप लगा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधर कार्रवाई की जाएगी।