फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker dies due to falling during work

कार्य के दौरान गिरने से श्रमिक की मौत

Wed, 24 Aug 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to falling during work
पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजपुर गांव में मनरेगा के तहत धर्मराज के घर से सड़क तक मिट्टी का कार्य चल रहा था। गांव निवासी कैलाश (55) मिट्टी भराई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक गिर जाने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे काम करते हुए श्रमिक कैलाश अचानक गिर गए। वहां पास में कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना रमाशंकर प्रधान को दी। हालत गंभीर देखा आनन-फानन में लोग कैलाश को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैलाश की पत्नी की भी पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। कैलाश मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते थे। थानाध्यक्ष माधव सिंह ने बताया कि प्रधान रमाशंकर की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed