फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker died after being thrashed by a thresher overturn

थ्रेसर पलटने से नीचे दबकर श्रमिक की मौत

Tue, 13 Apr 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Worker died after being thrashed by a thresher overturn
मड़िहान। थाना क्षेत्र के खचहा गांव में सोमवार की सुबह गड्ढे में ट्रैक्टर में लगा थ्रेसर पलटने से 28 वर्षीय श्रमिक की दबकर मौत हो गई। श्रमिक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देवरी कला गांव निवासी रमेश खचहां गांव स्थित ससुराल में रहकर श्रीनिवास मौर्य की थ्रेसर पर कटाई -मड़ाई का कार्य करते थे। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। ट्रैक्टर चालक रविवार की शाम आधा दर्जन श्रमिकों को लेकर कटाई करने गया था। सोमवार की सुबह मजदूरी में मिला गेहूं थ्रेसर पर लादकर घर जा रहा था। ट्रैक्टर-थ्रेसर गांव पहुंचा ही था कि रास्ते में ट्रैक्टर-थ्रेसर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इसमें मजदूर दब गए। चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने थ्रेसर उठाकर घायल मजदूरों बाहर निकाला। गंभीर चोट लगने से 38 वर्षीय रमेश लहूलुहान हो गए थे। जब तक रमेश को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था की जाती, रमेश ने दम तोड़ दिया। रमेश की मौत से दो बच्चों के पालन पोषण का जिम्मा अब पत्नी समिता आ गया है। निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed