फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker death due to falling in siphon

साइफन में गिरने से श्रमिक की मौत

Wed, 12 Aug 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Worker death due to falling in siphon
अदलहाट। थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव के समीप मंगलवार की रात साइफन में गिरने से साइकिल सवार 35 वर्षीय एक श्रमिक की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पचेंगड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेश यादव उर्फ ठल्लू पुत्र गंगाराम यादव जो मकान निर्माण में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सुरेश मंगलवार को घर से सुबह मजदूरी करने गया था। शाम को घर न पहुंचने पर परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे, पर सुभाष का कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह जब पथरौरा के ग्रामीण शौच आदि करने सायफन की तरफ गए तो शव को पानी में उतराया देखकर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने शव को साइफन से बाहर निकलवाया। पानी में अंदर उसकी साइकिल भी दिखाई दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को दो पुत्र विवेक 11 वर्ष व अभिषेक आठ वर्ष का है। मृतक के पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed