{"_id":"67743c64071d7b891901de56","slug":"worker-commits-suicide-by-hanging-himself-from-belt-noose-in-train-toilet-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-127584-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: श्रमिक ने ट्रेन के शौचालय में बेल्ट के फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: श्रमिक ने ट्रेन के शौचालय में बेल्ट के फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के पोखरौड़ गांव निवासी श्रमिक ने मंगलवार की भोर में तीन बजे घर वापस आते समय ट्रेन के शौचालय में बेल्ट के सहारे फंदे से लटककर अपनी जान दी। उसके साथियों ने शौचालय में लटका देखकर रेलवे पुलिस को सूचना दी। रेलवे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। सूचना पर परिजन शव लेने रवाना हो गए है।
हलिया थाना क्षेत्र के पोखरौड़ गांव निवासी 36 वर्षीय बबलू गोरखपुर में मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। वह घर वापस लौट रहा था। शहदपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शौचालय में अपने मोबाइल फोन पर किसी से वीडियों कालिंग कर बात की। इसके बाद अपने बेल्ट से शौचालय में फंदा लगाकर जान दे दिया है।
काफी देर तक शौचालय से श्रमिक के वापस नहीं लौटने पर साथ के लोग मौके पर पहुंचे। साथियों ने शौचालय का दरवाजा बंद होने पर झरोखे से देखा तो वह फंदे से लटका था। इसकी सूचना रेलवे पुलिस और परिजनों को दी। रेलवे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्राम प्रधान शिवबाबू सेठ ने बताया कि ट्रेन से लौटते समय शौचालय में फंदे से लटककर श्रमिक ने जान दे दी। श्रमिक के परिजनों को भेजा गया । परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर लौटेंगे।