फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Work with good thinking only then the country will become developed: DM

अच्छी सोच के साथ काम करें तभी देश बनेगा विकसित : डीएम

Sun, 27 Aug 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Work with good thinking only then the country will become developed: DM
मिर्जापुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल शनिवार को नरायनपुर विकास खंड के बगही, पचेवरा, टेडुआ एवं बरेव गांवों में आयोजित मेरा गांव-मेरा गौरव कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के नए लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने धरोहर वीथिका का अवलोकन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। बच्चों काे अन्न प्राशन भी कराया।
विज्ञापन

पचेवरा में आयोजित मेरा गांव-मेरा गौरव कार्यक्रम में छात्राओं ने लोकनृत्य व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि अच्छे सोच के साथ काम करेंगे तभी देश विकसित बनेगा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल सेनानियों को नमन किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के नए लाभार्थियों को स्वच्छ शौचालय, पेंशन, आवास, राशन कार्ड व घरौनी से संबंधित स्वीकृति पत्र वितरित किया। साथ ही विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। इसी प्रकार बगही में कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यहां जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित कर विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया। साथ ही धरोहर वीथिका व शिलापट्ट का अवलोकन किया। इस दौरान गर्भवती माताओं के गोदभराई कार्यक्रम में पौष्टिक आहार वितरित किया। उन्होंने फीता काटकर ज्ञान गंगा पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

टेडुआ में जिलाधिकारी का ग्रामीण महिलाओं ने बैंड बाजा के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यहां भी उन्होंने धरोहर वीथिका व पुस्तकालय का लोकार्पण किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ ही अन्न प्रशासन व गोदभराई कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। ग्राम पंचायत बरेव में श्रीराम मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। विभिन्न योजनाओं के नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया। विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं ने कजरी गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नवनीत सेहरा, परियोजना निदेशक अजय प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed