{"_id":"a8766e24bd7eeb50f47619c233333e2f","slug":"won-by-tigers-goal-cushion-sporting-club-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरा के गोल से जीता गद्दी स्पोर्टिंग क्लब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरा के गोल से जीता गद्दी स्पोर्टिंग क्लब
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गद्दी स्पोर्टिंग क्लब ने शेरा अली के शानदार गोल की बदौलत पैनम स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से पराजित कर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में मोर्चा घर के मैदान पर खेले गए वीर अब्दुल हमीद फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में दोनो टीमों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला, लेकिन गलत पास और बेहतर तालमेल के अभाव में दोनों टीमें काफी देर तक गोल नहीं कर सकी।
खेल के बीच में शेरा अली के ठोकर से निकले एक मात्र गोल से विजेता का फैसला हुआ। इसके पूर्व सेमीफाइनल में पैनम स्पोर्टिंग क्लब ने कछवां स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से पराजित किया।
दूसरे सेमीफाइनल में गद्दी स्पोर्टिंग क्लब ने मदरसा अनवारुल क्लब को 1-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि खेल से प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। यह बराबर होना चाहिए।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि कोरल कान्वेंट स्कूल के चेयरमैन मोहम्मद फिरोज ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।
मैच के रेफरी मोहम्मद आरिफ नजमी, अशरफ, आसिफ गद्दी, मोहम्मद अनीस, सोनू गद्दी, मोहम्मद शाहिद, विरेन्द्र सिंह रहे।