फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women tried to commit self-immolation during Sampoorna Samadhan Divas in mirzapur

यूपी: संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

Tue, 05 Jan 2021 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Women tried to commit self-immolation during Sampoorna Samadhan Divas in mirzapur
demo pic

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बार-बार गुहार लगाकर हार चुकी महिला किसान ने मड़िहान तहसील स्थित सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों के सामने ही आत्मदाह का प्रयास किया। शोरगुल होने पर कर्मचारियों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जमीन की पैमाइश से संबंधित बताया जा रहा है।

विज्ञापन

वाराणसी निवासी महिला मुन्नी देवी पत्नी मेवालाल लगभग एक वर्ष से बेलहरा गांव स्थित जमीन की सीमांकन के लिए तहसील का चक्कर काट रही है। जमीन नापने के नाम पर लेखपाल के खिलाफ 15 हजार रुपये लेने की शिकायत भी हो चुकी है। उसके बाद भी उसकी जमीन का सीमांकन नहीं किया गया।
विज्ञापन


बार-बार की दौड़-धूप से थकहार कर और कोई कार्रवाई न होने से आजिज आकर महिला ने यह कदम उठाया। महिला का कहना है कि वह काफी दिनों से अपनी जमीन के लिए दौड़धूप कर रही है लेकिन प्रशासन में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी महज खानापूर्ति कर मामला टाल दे रहे हैं। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल बर्खास्त, राजस्व निरीक्षक को एडवर्स इंट्री
महिला द्वारा आत्मदाह का प्रयास के मामले में एसडीएम रोशनी यादव ने प्रथम दृष्टया राजस्व कर्मियों को दोषी मानते हुए अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह के निर्देश पर वर्तमान लेखपाल को बर्खास्त व राजस्व निरीक्षक को एडवर्स इंट्री दी है। उपजिलाधिकारी मड़िहान रोशनी यादव ने कहा कि महिला को न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed