फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women should be aware of their health: Anupriya

अपने स्वास्थ्य के प्रति महिलाए रहें सचेत : अनुप्रिया

Fri, 22 Apr 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Women should be aware of their health: Anupriya
जनपद के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार को अमृत महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

जिगना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने होम्योपैथी, एलोपैथी, आयुर्वेद, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि एवं पंचायत राज विभाग सहित अन्य विभागों की तरफ से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मेले में पहुंचे मरीजों से भी मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को अपने सेहत पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। साथ ही लोगों से मीठा, नमक, तेल का कम से कम उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से मन से नकारात्मक सोच बाहर करने की अपील की। कहा कि स्वस्थ भारत, सशक्त भारत एवं श्रेष्ठ भारत आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बताया कि जनपद में जल्द ही 50 बेड के आयुष चिकित्सालय खोले जाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि राज्य विश्वविद्यालय खोले जाने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव सिंघल, डॉ. मुकेश प्रसाद ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत दिनेश कुमार, डॉ रत्नाकर मिश्र, डॉ. डी के मिश्र, डॉ. ज्योतिर्मय सिंह, सुशील कुमार सिंह, डॉ. महेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद, शिवराम पांडेय, राजेंद्र पाठक, कृपा शंकर धर दुबे, संतोष तिवारी, गुलाम रसूल, शिवलखन बिंद, संजय उपाध्याय, पन्ना लाल पटेल, प्रेमशंकर तिवारी, भाईलाल यादव, अरविंद पांडेय, रमेशचंद कुशवाहा, फैयाज अहमद व लल्लू राम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजगढ़ में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित मेला का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह ने किया। मेला में स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, प्रोबेशन, खेल एवं क्रीड़ा आदि विभागों की तरफ से स्टाल लगाए गए थे। स्टाल पर मौजूद कर्मियों ने मेले में पहुंचे लोगों को विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। आरोग्य मेले में 465 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान सात गरीब मरीजों को समाजसेवी राधेश्याम सिंह ने गोद लेते हुए उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान राजगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह, डॉ. रवि सिंह, डॉ. अरुण कुमार, अजीत कुमार सिंह, जेड अहमद, राहुल सिंह अरविंद, कुमार पन्ना लाल यादव, शोभा श्रीवास्तव, बटेश्वर सिंह, सीएचओ अमित, निकिता, आंचल, आरती, अंजू, शव्या के अलावा प्रोबेशन विभाग से पूजा मौर्य, सिद्धार्थ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed