फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women of the group will also do electricity meter reading

विद्युत मीटर की रीडिंग भी करेंगी समूह की महिलाएं

Mon, 22 Feb 2021 08:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
Women of the group will also do electricity meter reading
मिर्जापुर। अक्सर घरों में केवल महिलाओं को रहने के कारण बिजली मीटर की रीडिंग नहीं हो पाती। असुरक्षा और कई अन्य दिक्कतों के कारण भी घरेलू महिलाएं यह कहते हुए पुरुष कर्मी को मना कर देती हैं कि घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं है, बाद में मीटर रीडिंग की जाए। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए मीटर रीडिंग के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) समूह की महिलाओं को इसके लिए चुना गया है।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए समूह की 111 महिलाओं को चिह्नित कर उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को बिजली विभाग की ओर से रीडिंग मशीन दी जाएगी। इस कार्य के लिए उनको प्रति मीटर रीडिंग के लिए साढ़े पांच रुपये मिलेंगे। महिलाओं को इस रोजगार के लिए इस लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है क्योंकि कभी-कभी ऐसा भी होता है कि उपभोक्ता के घर पर पुरुष सदस्य न रहने पर पुरुष मीटर रीडर के जाने पर महिलाएं मीटर रीडिंग के लिए मना कर देती हैं। हालांकि शहरों में तो अब अधिकांश जगहों पर परिसर के बाहर ही मीटर लगा दिए गए हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी यह समस्या है। महिला होने के नाते घर की महिलाएं मीटर की रीडिंग करा सकेंगी और बिल का भुगतान भी समय से हो सकेगा। बताया जा रहा है कि अभी यह योजना प्रायोगिक तौर पर है। शीघ्र ही बड़ी संख्या में महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed