फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women fiercely bought Rakhi and sweets

महिलाओं ने जमकर खरीदी राखी और मिठाइयां

Sun, 22 Aug 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Women fiercely bought Rakhi and sweets
रक्षाबंधन के अवसर पर खंजाची चौराहा पर राखी के दुकान से राखी खरीदती महिलाएं व लोग। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजारों में चहल-पहल दिखा। नगर समेत ग्राम्यांचलों में सड़क की पटरियां रंग बिरंगे राखियों और मिठाई की दुकानों से सजीं रहीं। कपड़े एवं राखी की दुकानों पर भीड़ रहा जहां लोग मनपसंद राखी खरीदे वहीं कपड़ो की खरीदारी में जुटी रहीं। नगर के घंटाघर, वासलीगंज, मुकेरी बाजार, सिविल लाइंस, महुवरिया, रमईपट्टी, शुक्ला, स्टेशन रोड, संगमोहाल, लालडिग्गी, बसनई बाजार, त्रिमोहानी समेत अन्य बाजारों में शाम सड़को पर भीड़ उमड़ पड़ा। प्रमुख बाजारों में राखी व मिठाईयों की दुुकनों पर भीड़ होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा। भीड़ के चलते कई लोग रास्ता बदलकर गलियों के सहारे गंतव्य दिशा की ओर जाने को विवश रहे। हलिया, स्थानीय कस्बा में शनिवार को सुबह शाम तक तक महिलाओं ने जमकर राखी और मिठाइयों की खरीददारी किया। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। दूरदराज स्थित ससुराल से आई हुई महिलाएं कस्बे में मिठाई एवं राखी खरीद कर भाइयों के घर के लिए रवाना हुई। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर शनिवार को तरह-तरह की मिठाईयों से दुकानें सजीं रहीं। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते मायूस रहे दुकानदारों की इस वर्ष हो रही बिक्री से चेहरे खुशी से खिले रहे। बाजार में ढाई सौ रुपये से लेकर 1200 रुपये किलोग्राम तक मिठाईयों की बिक्री हुई। शनिवार को देर शाम तक दुकानों पर खरीदार उमड़े रहे। सीनियर सिटीजन दिवस के अवसर पर इनरव्हील मिर्जापुर समन्वय की महिलाएं वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। मिठाई एवं फल खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्लब की ओर से वृद्ध आश्रम में वृद्धों के लिए दो महीने का राशन आटा, दाल, चावल, प्याज, आलू ,चना तथा चीनी आदि का भी वितरण किया। क्लब अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने सभी वृद्ध जनों से बातचीत कर उनका दु:ख व दर्द बांटने की न सिर्फ कोशिस की गई बल्कि उनकी समस्याओं को भविष्य में दूर करने का भी वादा किया। क्लब सचिव रश्मि प्रकाश, रितु सरना, दलजीत वालिया, टिनी टंडन ,अंजू साद तथा अंजू केसरवानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed