फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women empowering their families financially

Mirzapur News: परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त कर रहीं महिलाएं

Sat, 03 Jan 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Women empowering their families financially
पथरहिया ​स्थित विकास भवन में आयोजित सरस मेला में सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेते नगर विधायक रत्ना
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन परिसर में शुक्रवार को पांच दिनों से चला आ रहा मंडल स्तरीय विंध्य सरस मेला का समापन हुआ।
विज्ञापन

मेले में पांच दिनों में 5414278 रुपये के सामान की बिक्री की गई। इस अवसर पर समूह की महिलाओं की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महिलाएं घर के कामों के साथ परिवार को भी आर्थिक रूप से सशक्त कर रही हैं। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में आयोजित मेले के पांचवें व अंतिम दिन समापन के अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने स्वयं सहायता समूह के स्टॉल का निरीक्षण किया। नगर विधायक ने कहा कि जिले में समूह से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर के साथ-साथ लखपति भी बन गई हैं। जिले में 28000 दीदियां लखपति बन गई हैं।

विधायक मड़िहान रमाशंकर पटेल ने कहा कि समूह की महिलाएं आज घर के काम के साथ साथ स्वरोजगार कर परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही हैं। विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि समूह की महिलाएं अपने परिवार को सामाजिक तथा आर्थिक रूप से सशक्त कर रही हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह, डीसी मनरेगा सुशांत सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed