फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women demonstrated in front of pump house regarding water in Vijpur

Mirzapur News: विजपुर में पानी को लेकर महिलाओं ने पंप हाउस के सामने किया प्रदर्शन

Tue, 19 Mar 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated in front of pump house regarding water in Vijpur
छानबे क्षेत्र में ब्लॉक मुख्यालय के सामने स्थित जल निगम पंप हाउस पर पानी की समस्या को लेकर तीसरे दिन सोमवार को भी छिपहटी मोहल्ले की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि पंप हाउस से मोहल्ले में मात्र 15 मिनट के लिए पानी की सप्लाई की जाती है। बार-बार मांग उठाए जाने के बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

जब लोग पानी लेने के लिए नल के पास पहुंचते हैं तब दो, चार बाल्टी पानी भरते-भरते वह बंद हो जाता है। नाराज महिलाओं ने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान न किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान शाहनाज, सबनम, साविदा, नजमा, महजवीन, महरुन, अफसाना बेगम, मैरुनजहा, साइनाबेगम, नसीनाबानो, अमदुन निशा, मियाजफातमा, सायराबानो आदि शामिल रहीं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मुनीश कुमार सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए जल निगम के अधिकारियों से बातचीत की गई है। शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed