{"_id":"60b8739e8a222c22994cd668","slug":"women-clothes-caught-fire-while-cooking-samosas-on-lpg-gas-stove-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः गैस चूल्हे पर समोसा बनाते समय महिला के कपड़ों में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः गैस चूल्हे पर समोसा बनाते समय महिला के कपड़ों में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी
Thu, 03 Jun 2021 11:45 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:45 AM IST
सार
हलिया थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव निवासी महिला सुमीरा देवी (25) पत्नी धनंजय विश्वकर्मा बुधवार रात में गैस चूल्हे पर समोसा बना रही थी। अचानक साड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गंभीर रूप ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में बीती रात एक महिला गैस चूल्हे पर समोसा बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव निवासी महिला सुमीरा देवी (25) पत्नी धनंजय विश्वकर्मा बुधवार रात में गैस चूल्हे पर समोसा बना रही थी। अचानक साड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गंभीर रूप ले लिया। चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर मौजूद पति धनंजय आग बुझाने के लिए दौड़े तब तक वो गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन उपचार हेतु एंबुलेंस से रात नौ बजे के करीब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया ले गए। यहां फार्मासिस्ट सुभाष सिंह ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से झुलसी महिला की हालत नाजुक देखते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने महिला को बेहतर उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन