फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women change their mentality towards women

Mirzapur News: महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता बदलें महिलाएं

Wed, 26 Feb 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Women change their mentality towards women
मिर्जापुर। महिलाओं को भी महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए। पुरुष तो महिलाओं को दबाने का प्रयास करता ही है, लेकिन महिलाएं भी महिलाओं की दुश्मन साबित होती हैं। ये बातें मंगलवार को सुंदरघाट स्थित डॉल्फिन पब्लिक स्कूल में आयोजित अमर उजाला 100 मिलियन स्माइल्स जागरूकता संवाद में वक्ताओं ने कहा।
विज्ञापन

संवाद में महिलाओं ने कहा कि महिलाएं किसी सहारे की मोहताज नहीं हैं। जब भी अवसर मिला है, उन्होंने अपनी क्षमता साबित की है। चाहे घर की रसोई हो या युद्ध का मैदान। वक्ताओं ने कहा कि लड़कों से कभी यह नहीं पूछा जाता कि वे कहां जा रहे हैं। रात में कहां से आ रहे हैं। यह प्रश्न केवल लड़कियों से किया जाता है। यदि लड़कों पर भी ऐसी ही बंदिशें लगाई जाएं, तो अपराध काफी हद तक कम हो सकता है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि नारी को अबला नहीं समझना चाहिए और न कहा जाना चाहिए। यदि कुछ बदलना है, तो अपनी मानसिकता को बदलें। महिलाएं देश की प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति बनकर देश को दिशा दे रही हैं तो युद्धक्षेत्र में अपनी युद्धकला के कौशल का भी प्रदर्शन कर रही हैं। हवाई जहाज उड़ाने, टैंक चलाने में भी महिलाएं सक्षम हैं। इस मौके पर हर्षिता जायसवाल, सिया कसेरा, सुनीता गुप्ता, प्रिंसी केसरी, इशिका, कहकशां खानम, दीक्षा यादव, शमीम बानो, मानसी गुप्ता, मुस्कान सिंह, मान्या केसरी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed