फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women angry with action taken against villagers, protest demanding suspension of SHO

Mirzapur News: ग्रामीणों पर कार्रवाई से बिफरी महिलाएं, थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग को लेकर प्रदर्शन

Tue, 03 Jun 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Women angry with action taken against villagers, protest demanding suspension of SHO
जमालपुर। ग्राम पंचायत चैनपुरा के हमीदपुर गांव स्थित बस्ती के पास खुले देसी शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद चार ग्रामीणों के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई से महिलाओं के जबरदस्त आक्रोश है। दूसरे दिन सोमवार को महिलाओं ने थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग को लेकर फिर से प्रदर्शन किया। चेतावनी दी थानाध्यक्ष के निलंबन तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

आरोप है कि शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर रविवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपशब्द कहते हुए उन्हें फटकार कर भगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार ग्रामीणों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया। इससे नाराज सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सोमवार को थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर बस्ती से देसी शराब की दुकान को हटाए जाने की मांग की। ज्ञात हो कि 28 फरवरी को दुकान के पास महिला से छेड़खानी पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दुकान को बंद करा दिया था। रविवार को आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी ने फिर शराब की दुकान को खोलवा दिया। इसके विरोध में महिलाओं ने धरना -प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान नागेंद्र बियार, शेखर बियार, भोले बियार, रजनी देवी, पार्वती देवी, लाची देवी, संगीता देवी, बदामी देवी, सोनी देवी, गुड़िया देवी, बेबी देवी, लक्ष्मीना देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस मामले में थानाध्यक्ष जमालपर का कहना है कि डोहरी गांव निवासी शराब दुकान संचालक प्रमोद कुमार सिंह की तहरीर पर चार ग्रामीणों के खिलाफ बीएनएस एक्ट के संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष का अपशब्द कहने से इन्कार
थानाध्यक्ष विजय सरोज ने महिलाओं के प्रति किसी प्रकार के अपशब्द कहे जाने से इनकार किया है। कहा दुकान संचालक की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार, नागेंद्र, जयप्रकाश और जोखू बियार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
-------
पुलिस सुरक्षा में खोली गई शराब की दुकान, ग्राहक रहे नदारद
जमालपुर। शराब की दुकान बंद कराए जाने के विरोध के बीच सोमवार को पुलिस की सुरक्षा में हमीदपुर गांव के बस्ती स्थित शराब की दुकान तो खोली गई, लेकिन दुकान पर ग्राहक नदारद रहे। दुकान के बगल हो रहे महिलाओं के प्रदर्शन के खौफ चलते कोई भी ग्राहक दुकान तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सका। महिलाओं का प्रदर्शन दो दिनों से सुबह नौ बजे से शाम तक लगातार जारी है। महिलाओं का कहना है कि दुकान हटाए जाने और थानाध्यक्ष के निलंबन की कार्रवाई तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed