फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women advance on the path to self-reliance through 'Vindhya Food Cart'; powerloom unit inaugurated.

Mirzapur News: विंध्य फूड कार्ट से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं महिलाएं, पावरलूम यूनिट का शुभारंभ

Tue, 23 Jun 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Women advance on the path to self-reliance through 'Vindhya Food Cart'; powerloom unit inaugurated.
विंध्य फूड कार्ड ठेले का फीता काटकर उद्घाटन करते ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी इंद्र बहादुर पांडेय।-सोशल
-तीन स्वयं सहायता समूहों को मिले फूड कार्ट, बिना ब्याज चार वर्ष में चुकानी होगी लागत
विज्ञापन

पड़री। पहाड़ी ब्लॉक मुख्यालय परिसर में सोमवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। तीन समूहों की महिलाओं को विंध्य फूड कार्ट (ठेला) बांटा गया। जबकि आदर्श प्रेरणा स्वयं सहायता समूह को एक पावरलूम यूनिट भी उपलब्ध कराई गई।

फूड कार्ट मिलने के बाद महिलाएं चाट, फास्ट फूड एवं अन्य खाद्य सामग्री का व्यवसाय शुरू कर आय बढ़ा सकेंगी। कार्यक्रम में साईं समूह की लक्ष्मी देवी, बासुदेव आजीविका समूह की सरोजा देवी और पलक समूह की रोशनी देवी को फूड कार्ट दिया गया। वहीं ग्राम पंचायत पड़री में आदर्श प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए स्थापित पावरलूम यूनिट का उद्घाटन भी किया गया। ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय एवं खंड विकास अधिकारी बबिता सिंह ने लाभार्थियों को फूड कार्ट की चाभी सौंपी। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बीडीओ बबिता सिंह ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर में एडीओ आईएसबी मनोहर लाल, विमलेश कुमार वैश्य, खंड मिशन प्रबंधक रीना देवी सहित बड़ी संख्या में समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed