फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman killed, two injured after bike overturned uncontrolled

Mirzapur News: बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से महिला की मौत, दो घायल

Fri, 05 May 2023 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, two injured after bike overturned uncontrolled
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के संतनगर बाजार में सिरसी नहर पर ब्रेकर के पास बृहस्पतिवार को सुबह बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए पटेहरा पीएचसी ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर अतरी निवासी दशी (50) पत्नी अलगू पाल अपनी बड़ी बहन हरीबस्सी (52) पत्नी छोटेलाल के साथ मायका मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर भतीजा अजित की शादी में शामिल होने गई थीं। दो मई को भतीजे की बरात गई थी। तीन मई को बरात वापस आई। शादी का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह लगभग आठ बजे दशी व हरीबस्सी को उनके चचेरे भाई जयलाल निवासी राजापुर बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहे थे।रास्ते में सिरसी नहर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पटेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डाॅ. बहाल अहमद ने दशी को मृत घोषित कर दिया । बड़ी बहन हरीबस्सी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चला रहे जयलाल को भी हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कमल टावरी ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed