फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   woman killed by hanging in mirzapur

रविवार को दुर्घटना में पति घायल, अगले दिन पत्नी फांसी के फंदे से लटकी मिली

Mon, 06 Jul 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
woman killed by hanging in mirzapur
चुनार। सददूपुर गोला बाजार में सोमवार की सुबह विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार की शाम को पति सड़क हादसे में घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। चर्चा है कि पति के घायल होने के बाद उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। वहीं मृतका के पिता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय नवीन कुमार रविवार की शमा को रैपुरिया गांव से घर वापस आते समय सरैया जरगो पुल के पास बाइक से फिसलकर घायल हो गया था। स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर सोमवार की सुबह नवीन की पत्नी 24 वर्षीय जूली गुप्ता ने कमरे में पंखे पर साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दिया। ससुराल वालों ने मायके और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। स्थानीय लोगों को कहना है कि मृतका का पति शाम को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। पति के घायल होने की खबर से वह परेशान थी। गंभीर हालत में ट्रामा जाने से पत्नी को आशंका हुई। इसके चलते उसने फंदे से लटककर जान दे दिया। नवीन गुप्ता का विवाह चकिया थाना के शिकारगंज गांव में डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। मृतका को दो माह का पुत्र है। नवीन परिवार सहित नेपाल में पशुपतिनाथ नाथ मंदिर के पास होटल संचालित करता था। जो लॉकडाउन होने के बाद अपने घर आया हुआ था। मामले में मृतका के पिता गौरीशंकर गुप्ता ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाल राजीव मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति, जेठ व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed