फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman kept moaning due to labor pain, couldn't find doctor

Mirzapur News: प्रसव पीड़ा से कराहती रही महिला, नहीं मिले डॉक्टर

Wed, 26 Feb 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman kept moaning due to labor pain, couldn't find doctor
मिर्जापुर। मेडिकल काॅलेज के अधीन संचालित जिला महिला अस्पताल में व्यवस्था पहले से भी बदतर हो गई हैं। रात में यहां आपरेशन से प्रसव नहीं होता है। बेहोशी के डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों को चक्कर काटना पड़ता है। सोमवार की रात प्रसव पीड़ा से कराहती एक महिला को भी यहां से निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के रामनगर सिकरी निवासी पूनम देवी (20) को सोमवार की देर रात प्रसव पीड़ा हुई। पति आशीष कुमार उसे लेकर रात 12 बजे जिला महिला अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि बेहोशी के डाॅक्टर नहीं हैं। पत्नी को दर्द से कराह रही थी, इसलिए उसे लेकर निजी अस्पताल जाना पड़ा। आशीष ने बताया कि वह रात में अस्पताल पहुंचा तो बताया गया कि बेहोशी के डाक्टर नहीं है।
विज्ञापन

पत्नी दर्द से कराह रही थी। सरकारी अस्पताल में सुविधा मिल जाती, तो उसका पैसा बच जाता। वह मजदूरी कर परिवार चलाता है। ये हाल है जिला महिला अस्पताल का है। इससे बेहतर व्यवस्था तो पहले थी, जब मेडिकल काॅलेज के अधीन अस्पताल नहीं था। कुछ माह पहले तो स्त्री रोग विशेषज्ञ भी नहीं थी, जिस कारण रात में नार्मल प्रसव भी नहीं होता था। हालांकि बाद में सीएचसी की एक डाॅक्टर को अटैच किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एलएस सिंह ने बताया कि रात में स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद थीं। प्रसव आपरेशन से होना था लेकिन बेहोशी के डाॅक्टर नहीं थे। उनके आने में समय लगता। तब तक परिजन चल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed