फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman hanged herself on a noose tied to a tree

Mirzapur News: महिला ने पेड़ में बंधे फंदे पर लटक कर दी जान

Mon, 17 Apr 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself on a noose tied to a tree
हलिया। थाना क्षेत्र के पौड़ी रामपुर गांव निवासी महिला ने रविवार को बबूल के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। रात में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।क्षेत्र के पौड़ी रामपुर गांव निवासी गुलामुद्दीन ने दो शादी की थी। पति की आठ वर्ष पूर्व मौत हो जाने पर पहली पत्नी भुटाले (50) की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। गुलामुद्दीन की दोनों पत्नियां एक साथ घर में रहा करती थीं। रविवार को घर से 50 मीटर दूर भूटाले बबूल के पेड़ की डाल में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को एक 12 वर्षीय पुत्र है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह के अनुसार महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि महिला की मानसिक हालत काफी दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। तनाव के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed