फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder charges filed

Mirzapur News: संदिग्ध हाल में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 02 Apr 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, murder charges filed
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के कनकसराय गांव में सोमवार को देर शाम एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुराल वाले छत से गिरने से मौत होने की बात मायके वालों को बताई। वहीं, मायके वालों ने मृतका के गले पर निशान देखकर ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वाराणसी के फत्तेपुर ताड़ी नेवादा निवासी काजल (27) का विवाह 2017 में कछवां थाना क्षेत्र के कनकसराय निवासी विकास मौर्या के साथ हुआ था। विकास खेती करता है। दोनों के दो बेटे हैं। सोमवार को देर शाम संदिग्ध हाल में काजल की मौत हो गई। कालज का भाई मनीष लक्ष्यदीप में रहता है। रात को मौत की सूचना पर कालज के परिवार के रिश्तेदार आदि उसके ससुराल पहुंचे। परिवार के सुबेदार ने बताया कि रात को काजल के ससुराल वालों ने सूचना दिया कि छत से गिरने से काजल की मौत हो गई है। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए शव को बांध दिया गया था। उसे लेकर जाने वाले थे। शव को खोलकर देखा गया तो गले में निशान था। इससे लग रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। गले पर निशान के बारे में पूछने पर ससुराल वाले मारपीट करने लगे। सूचना पाकर कछवां थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed