फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   woman dies people attack in mirzapur case filed against three man one arrested

Mirzapur News: पैसे के लेनदेन में मारपीट, हमले में महिला की मौत, तीन लोगों पर मुकदमा, एक गिरफ्तार; दो फरार

Sun, 09 Jun 2024 01:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 01:34 PM IST
सार

Mirzapur News: पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी रमजान गोल्हनपुर तिराहा पर खड़ा है। पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
woman dies people attack in mirzapur case filed against three man one arrested
कविता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां गांव में शनिवार की देर शाम पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट हो गई। हमले में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ ले गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर एसपी और एएसपी ऑपरेशन मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गांव निवासी रामबली ने नौ माह पूर्व जरूरत पड़ने पर गांव के ही रमजान अली को उधार पैसे दिए थे। आरोप है कि दिए गए पैसे वापस मांगने के लिए जब वह बकाएदार के घर पहुंचा तो वह पैसा देने में आनाकानी करने लगा। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर भाग जाने को कहा। जिसके बाद वहां से रामबली घर वापस आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद बकाएदार रमजान अपनी पत्नी नफीसा बेगम व पड़री थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव निवासी गोलू सिंह तीनों रामबली के घर पहुंचे। आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। आते ही गाली देकर हाथापाई करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

बीच-बचाव करने रामबली की पत्नी कविता (35) आई तो तीनों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। जमीन पर गिरने के बाद वह बेहोश हो गई। परिजन सूचना देकर एम्बुलेंस बुलाए। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

चिकित्सक ने हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेजा। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका को दो वर्ष की एक पुत्री है। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह पहुंचे। रामबली के तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

चुनार कोतवाल नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रमजान को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed