{"_id":"6ac40513b87aad6b8a0d9c1f","slug":"woman-dies-in-accident-while-returning-home-after-performing-fathers-last-rites-at-her-maternal-home-three-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-162571-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मायके में पिता के श्राद्ध कर्म से घर लौट रही महिला की हादसे में मौत , तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मायके में पिता के श्राद्ध कर्म से घर लौट रही महिला की हादसे में मौत , तीन घायल
विज्ञापन
घाटी में अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार में मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
ड्रमंडगंज। रीवा मिर्ज़ापुर हाईवे स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर सोमवार की देर शाम ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। कार में सवार महिला सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर निवासी उषा देवी (50) पत्नी चंद्रमा प्रसाद मिश्र अपने पुत्र अंबुज मिश्र (24), परिवार के ही अंकित मिश्र (25) व आयुष (19) के साथ अपने पिता के श्राद्ध में शामिल होने के लिए अपने मायके मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के छतना गांव गई थीं। देर शाम कार से घर वापस लौटते समय ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक कार में पीछे से टक्कर मारते हुए खाई में चला गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां पीएचसी हलिया के डॉ. अवधेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल उषा देवी को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। घटना में प्रयागराज जिला निवासी महिला की मौत हो गई है। अन्य सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है।